ख़त लिखा है ...

आज एक खत लिखा है
किरण डोरी को बाँध
चाँद के नाम
कुछ भुरभुरे सपने लिखे हैं
लिखी हैं कुछ शिकायतें
सितारों की

कुछ अनकही बातें लिखी हैं
जलते अलाव से अहसास लिखे हैं
अश्कों के नमकीन पानी से
भीगे अल्फाज़ लिखे हैं

#दुआ

Comments

Popular posts from this blog

सृष्टि रहस्य

लम्हे

चेहरा