हृदय पढ लूँगी

बस चुपचाप बैठो मेरे पास
सुनो मेरी खामोशी
महसूस करो वो अनकहा
जो उमड़ घुमड़ रहा अन्तस में
युग-युगांतर से
पिछले कई जन्मों से
इस जन्म तक
अब तो सुन लो ........

जब भ्रमण करेंगी हमारी आत्माएँ
असंख्य ग्रह , मंडलों के मध्य
तारों के समीप , चाँद लोक में
तब संवाद की स्थिति से परे
तुम मेरे इंगित समझ लेना
मैं तुम्हारा हृदय पढ़ लूँगी

Comments

Popular posts from this blog

सृष्टि रहस्य

लम्हे

चेहरा