माँ

आज माँ से बातें करना चाहती हूँ ढेर सारी
बादलों के पार , चंदा के गाँव में
जो भी लाइन मिला दे उस नेटवर्क से
जुड़ना चाहती हूँ
पिछले इक्कीस सालों का बिछोह
सारे रंजो गम , खुशियाँ जल्दी से बयाँ करना चाहती हूँ
एक बार फिर उसके सीने से लिपट
देह-गंध पाना चाहती हूँ
काश...
#दुआ

Comments

Popular posts from this blog

लम्हे

भीतर के घाव

सृष्टि रहस्य