मेरा नाम , तुम्हारा नाम

उड़ चलो मेरे साथ
दर्द को अंगीकार कर
नीले आकाश से ऊपर
अनंत क्षितिज की ओर
एक मधुर तान कहीं दूर से आ रही है
तुम मेरी रात्रि के चाँद हो
ताकि मैं देख सकूँ खूबसूरत सितारे
मदमाता इत्र बिखर रहा है चारों ओर
प्रकृति बरसा रही है खूबसूरत फूलों की पंखुरियाँ
जिन पर लिखा है
मेरा नाम
तुम्हारा नाम

#दुआ

Comments

Popular posts from this blog

सृष्टि रहस्य

लम्हे

चेहरा