तारे पर नाम

चुप रहें अधर संवाद पूरा हो जाए
बनूँ ना याचक , याचना स्वीकार हो जाए
श्रेय ना मिले तो कोई बात नहीं
किसी तारे पर मेरा नाम हो जाए

कोई तो याद करे मुझे मरने के बाद
किसी का एक क्षण मेरे नाम हो जाए
सर्दियों की गुनगुनी धूप लाए मेरा पैगाम
किसी की आँखें मेरे लिए नम हो जाएँ

#दुआ

Comments

Popular posts from this blog

सृष्टि रहस्य

लम्हे

चेहरा