बड़ी बात है
पत्थर मारेंगें वो ये पता है हमें
अपने सिर को बचाना बड़ी बात है
देश का मेरे हिस्सा है वो लेकिन
खैरियत से गुज़रना बड़ी बात है
छुक - छुक रेल हमें लगती है भली
ज़िंदा बचकर आना बड़ी बात है
नौनिहालों की हमको फिक्र सदा
साँस मिल पाना बड़ी बात है
अंतरिक्ष में भी झंडे गाड़े हमने
मच्छर से बच पाना बड़ी बात है
नौराते में कन्यापूजा करते हैं हम
रेप से बच पाना बड़ी बात है
#दुआ
बेहतरीन और सटीक
ReplyDeleteशुक्रिया:)
Delete