एजिंदगी
ज़िंदगी बहुत हुई तेरी लुका छिपी , अब आगे बढ़ । तंग आ चुकी मैं तेरे नखरो से
जीने के लिए बहुत समझौते किए हैं , बस अब सुकून चाहिए , थोड़ा आराम चाहिए
किसी को सफाई ना देनी पड़े , कुछ समझाना ना पड़े , बस आँखें बंद कर यूँ ही बैठी रहूँ
कुछ ना बोलूँ , कुछ ना कहूँ , कुछ ना सोचूँ , निर्विकार हो बस जी लूँ थोड़ा सा
बहुत ज़्यादा तो नहीं माँग लिया ना तुझसे ए ज़िंदगी ।
चल अब मान भी जा एक अच्छी सहेली की तरह
Comments
Post a Comment